श्री वंशीधर नगर अनुमंडल टीम :
श्री बंशीधर नगर-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योगपीठ के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक शशि चौधरी ने उपस्थित लोगों को योग कराया। अशोक सेठ ने उपस्थित लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि योग से हर प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है ।इसलिए हम सभी को योग करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि योग बहुत ही पुरानी भारतीय परंपरा ऋषि कृषि और महर्षि की जो रही है, उस पर आधारित है।
मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा कि आज जिस तरह हम सभी लोग प्रदूषित खानपान प्रदूषित वातावरण का शिकार हो रहे हैं,जिससे बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इन बीमारियों से बचने के लिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को नित्य अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है ।उन्होंने योग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि आज देश ही नहीं पूरे विश्व ने भी योग के महत्व को समझा है ।आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद एवं नीरज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। योग शिविर में अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ,वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश प्रसाद, संजय कसेरा,प्रमोद कुमार , कोषाध्यक्ष सुधीर प्रजापति, रमेश पासवान, मुकेश प्रजापति, प्रो0 महमूद आलम, हीरा प्रसाद, मुकेश प्रजापति, शंभू विश्वकर्मा, श्रीकांत चौधरी ,लाला पासवान, सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक शशि चौधरी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय को नगर मंडल की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
भाजपा ग्रामीण मण्डल द्वारा सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखण्ड के चितविश्राम व गरबान्ध ग्राम में योग शिविर का आयोजन किया गया।जानकारी देते हुए भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया प्रभारी विवेकानंद पांडेय व मण्डल महामंत्री लालमोहन यादव के देख रेख में उक्त दोनों गांवो में योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ और सबल बनाता है।उन्होंने कहा कि योग को सभी लोग नियमित रूप से करें तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
उन्होंने लोगो से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील किया।योग शिविर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश चौबे,विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे,विनय पांडेय,राजीव रंजन पासवान,जितेंद्र चंद्रवंशी, सुदेश्वर विश्वकर्मा, आशुतोष पांडेय,अनिल पासवान,सूरज सिंह,शैलेन्द्र पांडेय,संतोष मेहता,दिनेश कुमार,विपिन चंद्रवंशी, उपेन्द्र सिंह,सुनील यादव,सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
खरौंधी
खरौंधी भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या कर विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड में योग शिविर का आयोजन किया ।प्रखंड के कोने-कोने से लोग इस शिविर में भाग लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कई तरह का योग किया ।
योग प्रशिक्षक अमरेश कुमार राम एवं बृज बिहारी द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ,योग करने से शरीर का सभी अंग स्वास्थ्य एवं मजबूत होती है, योग हर उम्र के व्यक्ति को करना चाहिए। हम सभी लोग अगर प्रतिदिन योग करते रहे तो कोरोना महामारी से लड़ने में काफी सहुलीयत होगी ।आज योग नहीं करने से समय से पहले बच्चा ,नवजवान लोगों का बाल पक जा रहा है, झड़ रहा है कई तरह के लोग शरीर में उत्पन्न होती है
मौके पर संध्या कर विश्वकर्मा खरौंधी भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार दास विधायक प्रतिनिधि खरौंधी, जितेंद्र यादव विधायक प्रतिनिधि खरौंघी उपेंद्र कुमार भारती मुखिया खरौंधी अमरेश कुमार राम, बृज बिहारी द्विवेदी ,रामखेलावन पासवान सांसद प्रतिनिधि खरौघीं, सुनील रौशन बुध नाथ गुप्ता ईगनासुस बड़ा कलामुद्दीन अंसारी, गुड्डू पासवान चंद्र देव प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे
रमना
आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रमना नगर इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीयकृत +2 हाई स्कूल के मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।
। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।।योग ने लोगों में ये भरोसा बढ़ाया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।। प्रतिदिन लोगों को योग के लिए समय निकालना चाहिए।। योग से बढ़कर निरोग करने की शक्ति किसी भी दवा में नही है।। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी लोग योग कर रहे हैं पर इसे हम सबों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।। नगर मंत्री विकास ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक होता है।। साथ ही, मन और मस्तिष्क को संतुलित रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है।। हम सभी को योग को प्रतिदिन करना चाहिए।।
योग शिविर में प्रेम कुमार,मनीष मौर्य,रमेश कुमार,राजू कुमार,शिव कुमार,हंसराज कुमार,सचिन पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सगमा
प्रखंड क्षेत्र के बिरबल पंचायत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा श्री राम सेवा समिति के सगमा खण्ड कार्यवाह श्री रामजन्म गुप्ता एंव सह खण्ड कार्यवाह चन्द्रमणि यादव की अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
जानकारी देते हुए सह खण्ड कार्यवाह चन्द्रमणि यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर औषधि पौधा पीपल और नीम का वृक्ष रोपण रोपण बीरबल देवी धाम के पास तथा हाई स्कूल बीरबल मेन गेट के पास किया गया है।
इस दौरान सगमा खंड कार्यवाह श्री रामजन्म गुप्ता नने कहा कि पौधा जीवन के लिए अमूल्य अंग है, पौधा से ऑक्सीजन मिलती है जोकि आज के युग में मनुष्य के लिए ऑक्सीजन बहुत ही जरूरी है और पौधा कार्बन ऑक्साइड लेता है और ऑक्सीजन छोड़ता है ।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री राम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा संकल्प लिया है कि पूरे बीरबल पंचायत में जहां भी उपयोगी जगह मिलेगी वहां पर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर शर्मा खंड कार्यवाह श्री राम जन्म गुप्ता सह खंड कार्यवाह चंद्रमणि यादव, मणिशंकर विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, उमेश यादव ,विकास यादव ,संदीप विश्वकर्मा ,महेश गुप्ता, दीपक यादव, समेत काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक शामिल थे।
जबकि प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में 7 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड पतंजलि योग समिति एवं भाजपा नेताओं के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया।
हालांकि प्रखंड में कोविड-19 के कारण में सावर्जनिक रूप से सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। कम संख्या में लोगों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रूद्र प्रताप देव हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित योग शिविर में पतंजलि किसान समिति के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा यादव के द्वारा योग लोगों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही सभी ने सामुहिक हमेशा योग करने का शपथ भी लिया। इस दौरान लोगों को कपालभाति, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन। बैठकर करने वाला भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन आदि योगाभ्यास कराया गया तथा प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मौके पर कृष्णा यादव ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने का सबसे प्रमुख हथियार है। इसे हम सभी को नियमित रूप से अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा की कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से भी हम योग के जरिये बच सकते हैं। वहीं भाजपा के प्रखंड योग प्रभारी राजेश जयसवाल ने कहा कि योग के माध्यम से आप कई बीमारियों को परास्त कर सकते हैं। प्रतिदिन के योगाभ्यास से लोग निरोग रह सकते हैं, कोरोना बीमारी में एक मात्र योग ही था कि लोगों को जान बचाने का काम किया है। इससे आपका शरीर को मजबूती मिलने के साथ रोगों के प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा योग का अभ्यास करने वाले साठ की उम्र में भी जवान दिखाई पड़ते है। हम लोगों को प्रतिदिन योग करने की आदत डालना चाहिये।
मौके पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रखंड प्रभारी विपुल दुबे, मुखिया नारायणदास यादव आदि ने योग के बारे में प्रकाश डाला उधर लोगों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील की। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, धर्मजीत यादव, बबलू ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, अजय यादव, सन्तोष प्रजापति, हजारी प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे ।
भवनाथपुर
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर भवनाथपुर में विधायक भानु प्रताप साही ने अपने आवास पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ योगा अभ्यास किया उन्होंने लोंगो से भी इस कोरोना काल मे तीसरी लहर से लड़ने व अपने आपको सुरक्षित रहने का उपाय बताया भानु ने खास कर युवा पीढ़ी को योग से जुड़कर कर स्वस्थ रहने का मूल मंत्र बताया है एक स्वस्थ निरोग मनुष्य ही अपने घर समाज व देश मे सहभागिता निभाकर अपने निर्भरता के साथ देस को भी सुरक्षित रख सकता है ।
जबकि योगा दिवस पर भवनाथपुर टाउनशिप इस्थित सेल के परिसर में सी आई एस एफ के ऐसी व जवानों ने पहले योगा अभ्यास की फिर इस अवसर पर ऐसी आरके सिंह ,निरीक्षक पीके सिंह ,सन्दीप यादव ने जवानों के साथ मिलकर पौधा रोपण भी किया ।योगा अभ्यास में बीडीओ रविन्द्र कुमार ,बीईओ राकेस कुमार ,थाना प्रभारी सतीस कुमार ,भजपा के संजय यादव द्वारा अरसली उतरी प्राथमिक विद्यालय में बन्चो व ग्रामीणों के साथ ,चपरि में भानु गुप्ता के द्वारा ,हाई स्कूल के मैदान में राम विजय गुप्ता के द्वारा सहित कई सरकारी गेर सरकारी प्रतिष्ठानो व राजनीतिक दल भाजपाइयों के द्वारा योगा दिवस पर लोंगो को कोरोना महामारी के साथ साथ निरंतन निरोग रहने के लिए प्रोत्साहि किया ।