खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपोनो के नेतृत्व में खरौंधी उपस्वास्थ्य केंद्र के पोषक क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों से मिलकर टीकाकरण लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोविड-19 टिकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने एएनएम को निर्देशित किया कि टीकाकरण अगर नहीं हो रहा है तो आप सेंटर के अगल-बगल लोगों से मिलकर कोविड-19 टीकाकरण के बारे में जानकारी दें एवं उन्हें प्रेरित करते हुए टीकाकरण करें। बीडीओ संदीप अनुराग टोपोनो रविवार छूटी के दिन भी प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को टीकाकरण के बारे में जानकारीदे रहे है। ताकि प्रखंड़ के टीकाकरण की स्थिति में सुधार हो सके।
बताते चलें कि उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार 18 से 20 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। ताकि अधिक से अधिक लोगों को अभियान में टीकाकरण किया जा सके। निर्देश के आलोक में खरौंधी बीडीओ ने प्रखंड़ कर्मियों के सहयोग से टिकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संपन करने में जीतोड़ मेहनत किया। रविवार को भी सभी प्रखंड़ कर्मी बीडीओ के साथ मिलकर अलग अलग पंचायत के टिकाकरण सेंटर पर लोगो को टिकाकरण के लिए प्रेरित कर टिकाकरण करा रहे है।