गढ़वा :
गढ़वा शहर के स्टेशन रोड में पिस्टल के भय दिखलाकर मजदूरों के साथ लूट पाट किया गया। लूटपाट के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लियाक्ष है।
पुलिस ने उनके पास से मोबाइल और 500 रुपये भी बरामद किया। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि मेराल के विजय कुमार चौधरी और उसके साथ तीन मजदूर को स्टेशन रोड में पिस्टल का भय दिखाकर 5000 हजार नगद और एक मोबाइल की लुटपाट किया था। पीड़ित हैदराबाद कमाने जा रहा था। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुआ था। प्राथमिकी के एक घण्टे में मामले का उद्भेदन करते हुए मदरसा रोड़ निवासी इश्तेयाक अंसारी और रवि कुमार पासवान को एक पिस्टल और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वहीं एक सहयोगी फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की उद्भेदन पुलिस ने एक घंटे में किया है। प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी संजय कुमार, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार पांडेय, नीरज कुमार, मोहित कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा शामिल थे।