गढ़वा :
गढ़वा नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल ने आज गढ़वा उपायुक्त से मिलकर व आवेदन सौप कर छोटे गाड़ी मालिकों द्वारा किराया के नाम पर अवैध व मनमाना भाड़ा वसूलने एवं सामाजिक दूरी पालन नहीं करने के शिकायत की।
उपायुक्त से उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बड़े वाहन बस के परिचालन बंद होने से छोटे वाहन मालिक जमकर फायदा उठा रहे हैं एक तरफ कोरोना महामारी के कारण आम लोगों को आर्थिक स्थिति पूर्ण रूप से चरमरा गई है दूसरी तरफ छोटे वाहनों के मालिकों के द्वारा लूट मचाया जा रहा है जिसके कारण आम लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है सांसद प्रतिनिधि ने उपायुक्त से जांच करके मानक किराया निर्धारित करवाने तथा सामाजिक दूरी का पालन करवाने का मांग किया है ।