whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055272 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रेड क्रॉस की बैठक में टीकाकरण अभियान को ले लोगों को जागरूक करने का लिया गया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 21-Jun-21, 12:47 PM visibility 653
Share



रेड क्रॉस की बैठक में टीकाकरण अभियान को ले लोगों को जागरूक करने का लिया गया निर्णय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला कार्यकारिणी की बैठक सदर अस्पताल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता एवं संचालन रेडक्रॉस के सचिव डॉक्टर जे. पी. सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से कोरोना महामारी और उससे बचाव हेतु उपायों पर चर्चा की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि आपदा समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश केशरी के नेतृत्व में आम जनता को कोविड-19 टीका लेने के लिए जागरूक किया जाए, इसके लिए रेड क्रॉस के द्वारा ध्वनि विस्तारक, हैंडबिल तथा बैनर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शहर में तीन जगह राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मेन रोड, शालिग्राम मध्य विद्यालय बस स्टैंड सोनपुरवा एवं रेलवे स्टेशन के उस पार सुखबाना एरिया में वैक्सीनेशन का शिविर लगाया जाएगा तथा आम जनता को प्रेरित कर उन्हें कोविड-19 का टीका दिलाया जाएगा।
Advertisement
साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के द्वारा कराये जा रहे टीकाकरण अभियान में जो पार्षद अपने वार्ड में सबसे ज्यादा टीकाकरण करायेंगे उन्हें रेडक्रॉस के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव आया कि रेडक्रॉस का सदस्यता अभियान चलाया जाये तथा बंशीधर नगर एवं रंका में भी अनुमंडल स्तरीय समिति का गठन कराया जाए जिसके लिए सदस्यता समिति के अध्यक्ष श्री मदन प्रसाद केसरी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाने एवं नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी सह सचिव नंद कुमार गुप्ता, रघुवीर प्रसाद, राजमणि प्रसाद, दीपक तिवारी, मनोज केसरी रूपा गंजी, डॉ अरशद अंसारी, मनोज केसरी सन रेडियो, कंचन साहू, उमेश सहाय, उमेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित थे बैठक के अंत में रेडक्रॉस ब्लड डोनेशन समिति के कोऑर्डिनेटर स्व कृत्यानंद श्रीवास्तव सहित कोविड-19 में जान गवाने वाले सभी मृत आत्माओं के प्रति शोक व्यक्त किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही सम्पन्न हुई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play