गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग गढ़वा से समन्वय स्थापित कर कोरोना वैक्सिनेशन के लिए वार्ड नंबर 18, 19, 20, 21 चारों वार्ड के लिए अस्थाई टीका केंद्र टंडवा मेन रोड में राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा में लगाई गई। यहां पर 18 प्लस के लिए कोविशिल्ड एवं 45 प्लस के लिए को-वैक्सीन एवं कोविशील्ड दोनों वैक्सिंग दी जा रही है।
इस मौके पर अध्यक्ष नगर परिषद पिंकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद के सभी 21 वार्ड में हम सब दो दो बार सभी वार्ड विकास केंद्र या सामुदायिक भवन,सरकारी स्कूल में अस्थाई टीका केंद्र बना कर वैक्सीनेशन का कार्य करा रहे हैं।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी जनता से आह्वान किया कि वे अपने साथ-साथ अपने वार्ड के अगल-बगल लोगों को भी क्रोना का टीका लगाने के लिए जागरूक करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा, सविता देवी, मीरा देवी, मनोज कुमार महतो एवं वार्ड प्रतिनिधि सुनील कुमार एवं मध्य विद्यालय स्कूल के प्रिंसिपल, सुधा कुमारी, शिक्षिका प्रीति कुमारी, अंजू कुशवाहा, नीलू पांडे, संतोष कुमार, नेहा कुमारी, सरिता पाठक, शोभा पांडे एवं नगर परिषद के कर्मचारी रवि यादव तथा शुभम कुमार तथा चारों वार्ड के बहुत से महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।