गढ़वा : गढ़वा रंका मुख्य मार्ग पर अन्रराज नावाडीह घाटी के पास 8 जून को डिलीवरी ब्वॉय अजय कुमार भारती के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर उसके पास एक मोबाइल फोन नगद 8620 रुपए की लूट कर लिया गया था। इस सड़क कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को इस लूटपाट को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैै।
यह जानकारी सदर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर एसडीपीओ अवध कुमार यादव नेे दी। है उन्होंने बताया कि लूट कांड के बाद पीड़ित के द्वारा सदर थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीकांत खोत्रे के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी किया गया।
Advertisement
जिसके बाद रविवार को घटना में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सड़क लुटेरों में सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रंजीत कुमार मेहता, विकास कुमार व जितेंद्र कुमार कुशवाहाका नाम शामिल है।
तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। लुटेरों के पास से लूट का रियल मी मोबाइल 3800 नकद वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम जब्त किया गया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ अवध कुमार यादव के अलाव थाना प्रभारी संजय कुमार, सदानंद कुमार, कमलेश कुमार महतो, संतोष कुमार पांडे, कृष्ण कुमार कुशवाहा अशोक कुजुर व पुलिस के जवान शामिल थे।