रेहला :
रोटरी क्लब रेहला के सत्र 21-22 के अध्य्क्ष पद का दायित्व अजीत तिवारी संभालेंगे।क्लब के निदेशक मंडल की बैठक में इसका औपचारिक निर्णय होने के बाद मौजूदा अध्य्क्ष रोटेरियन मनीष गर्ग ने अगले एक जुलाई से शुरू हो रहे नए रोटरी सत्र के अध्य्क्ष अजीत तिवारी को गुलदस्ता व कॉलर प्रदान कर स्वागत कर मंचासीन कराया। कोविद प्रोटोकॉल के तहत आयोजित निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का संचालन क्लब के बर्तमान सचिव दिनेश उपाध्याय ने किया।इसके पहले रेहला ग्रासिम औद्योगिक संस्थान के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख व संस्थान के अस्सिटेंट वाईस प्रेसिडेंट को प्रेसिडेंट इलेक्ट चुना गया था। इस क्रम में ग्रासिम संस्थान के पावर प्लांट हेड रोटेरियन मनीष गर्ग को उनकी प्रोन्नति उपरांत एबी ग्रुप के विलायत में स्थानांतरण होने को लेकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
अपने संबोधन में रेहला रोटरी क्लब के नए सत्र के अध्य्क्ष अजीत तिवारी ने वर्ष 01 में स्थापित इस क्लब को सेवा की नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए टीम भावना के साथ करने का संकल्प जताया। रेहला ग्रासिम संस्थान के सीएसआर विभाग के सहयोग से उन्होने इस क्लब के जरिए शिक्षा,चिकित्सा सहित सामुदायिक विकास के क्षेत्र में विकासोन्मुख कार्य करने की बात कही।
साथ ही कोरोना महामारी से इलाकाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए लोगों के बीच कोविद बिहेवियर के पालन करने के लिए जागरूक करने पर बल दिया।सभी वयस्क को नगर क्षेत्र में टीका लगाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत बतायी।इन सबके अलावा कोविद की त्रासदी के कारण वर्तमान अध्य्क्ष के महत्वाकांक्षी प्रोग्राम नो प्लास्टिक व हरियाली -खुशहाली के तहत ट्री-प्लांटेशन को महामारी की शमन के उपरांत क्रियान्वयन करने के प्रतिबद्धता जतायी।
उन्होंने रोटरी क्लब रेहला के ऑन गोइंग प्रोजेक्ट नारी स्वालम्बन की सहेली परियोजना पर स्थिति अनुकूल होने पर अमल करने की बात कही।इस विशेष आयोजन में निदेशक मंडल के अन्य सदस्य प्रो नंदलाल शुक्ल,रंजीत सिंह,राजेश राठी,संजय सिंह ,एबीपीएस प्रिंसिपल एस, खन्ना बोर्ड मीटिंग में शामिल हुए ।राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए इस बैठक में क्लब के बरिष्ठ सदस्य गिरिराज गुप्ता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर संवेदना जतायी गयी।