बंशीधर नगर :
कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर बावरी पर किये गये अभद्र टिप्पणी -अमर बावरी साउथ के गुंडे जैसे है"कि भाजपा गढ़वा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा ने कड़ी निंदा किया है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा है कि दलितों को अपमानित करना, उन्हें नीचा दिखाना कांग्रेस की नीयत रही है।कांग्रेस सरकार दलितों को पढ़ने नही देती थी,उन्हें सुअर,भेड़-बकरी चराने के लिए मजबूर करती थी।उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी बेघर दलितों को पक्का मकान दिया,दलित के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए स्पेशल बजट लाया जिसका भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मान करती है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार के मुख्य सहयोगी दल कांग्रेस विधायक प्रदेश अध्यक्ष अमर बावरी को दलित समझकर अपमानित करने जैसे शब्द का प्रयोग करते है।
श्री राम ने कहा है कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी अपने बयान को वापस ले, 24 घण्टे के अंदर प्रदेश अध्यक्ष अमर बावरी से माफी मांगे तथा यदि एमबीबीएस की डिग्री हासिल किए है तो डिग्री सार्वजनिक करें।
उन्होंने कहा कि यदि इरफान अंसारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से माफी नही मांगते है तो उनके आवास का घेराव किया जायेगा।मांग करने वालो में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मथुरा पासवान,जिलामहामंत्री उपेन्द्र दास,राजेश्वर बैठा,जिला उपाध्यक्ष तपती राम,शम्भू कुमार,कुंदन घासी,प्रियंका देवी,जिला मंत्री सुनील पासवान,बिगन बैठा,ललित राम,,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान,रविन्द्र पासवान,लाला पासवान,राजेश बैठा,दुर्गा राम,विशुन राम,अनिल पासवान,सीमा देवी,अनिल राम,रामप्रीत भुइयां, तुलसी भुइयां, बलराम बैठा,मनोज राम,राहुल रजवार,मनजीत राम,दिलवर कुमार,संतोष रंजन,काजू बैठा सहित अन्य के नाम शामिल है।