सगमा :
लगातार अड़तालीस घंटे से हो रहे बारिश से मकरी गांवनिवासी राणा बैठा, घर गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विदित हो कि बिलासपुर छेत्र में पिछले अड़तालीस घंटे से रुक रुक कर हो रहे बारिश से सगमा प्रखण्ड के उक्त जानकारी देते हुए राणा बैठा ने बताया कि गुरुवार को रात्रि में मकान का एक हिसा गिर जाने के बाद किसी प्रकार बॉस बलि के सहारे मकान को बचाने की कोसिस किया मगर शुक्रवार की रात्रि के समय आधा दीवाल भरभराकर गिर गया आनन फानन में घर के पास बना पुलिया के दीवाल का सहारा लेकर झोपड़ी बनाकर रहना पड़ रहा है मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए बीरबल पंचायत के प्रधान के पास प्रधानमंत्री आवास के लिए कई बार गुहार लगा चुका हूँ प्रधानमंत्री आवास के आस लगाए कई वर्ष बीत गया मगर अभी तक आवास नही मिल पाया स्थिति यह है कि अब मकान गिरने के बाद पूरे परिवार के साथ सड़क किनारे झोपड़ी में रहना पड़ रहा है राणा बैठा ने उपायुक्त गढ़वा से आवस दिलाने की मांग किया है हालांकि मकान गिरने की सूचना पर जीप सदस्य नांगोपाल यादव ने पीड़ित के घर जाकर
आवस दिलाने का अस्वासन दिया है।