whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221655
Loading...


जनता दरबार में पहुंची आदिवासी महिला ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत

location_on गढ़वा access_time 26-Mar-21, 07:14 PM visibility 657
Share



जनता दरबार में पहुंची आदिवासी महिला ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। उसी के निमित्त आज निदेशक, डीआरडीए, दिनेश सुरीन के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- सिसरी, थाना- खरौंधी निवासी कलावती देवी ने पदाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मैं एक गरीब आदिवासी महिला हूं। मेरी मां लाली खरवारिन के नाम से ग्राम- चंदनी थाना/ अंचल- खरौंधी में बंदोबस्ती से भूमि प्राप्त हुआ है। जिसका सरकारी रसीद कट रहा है। बंदोबस्तीधारी लाली खरवारिन कि मैं एकमात्र संतान हूं तथा मायके में ही रह कर अपना जीवन- यापन करती हूं।
मेरे बंदोबस्ती वाली भूमि पर जबरदस्ती कुछ लोगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारी से उनकी बंदोबस्ती भूमि का सीमांकन अंचल कार्यालय से करा कर उसका दखल कब्जा दिलाने हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में अगला आवेदन ग्राम- करकट्टा ,पोस्ट- जोगा, प्रखंड/थाना- उंटारी, जिला- पलामू निवासी श्याम किशोर कुशवाहा ने दिया। उन्होंने कहा कि मैं नये चापाकल के अधिष्ठापन (बोरवेल) का कार्य करता हूं। मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत में मुखिया एवं पंचायत सचिव के कार्यादेश के आलोक में मैंने 6 स्थलों पर नए चापाकल का अधिष्ठापन का कार्य दिनांक 28-02- 2020 को पूर्ण कर दिया है, परंतु अभी तक मेरा भुगतान नहीं हो पाया है। जिन पंचायत सेवक द्वारा मुझे कार्यादेश दिया गया था उनका देहांत हो गया है।
वर्तमान पंचायत सचिव से भुगतान के विषय में पूछे जाने टालमटोल किया जा रहा है जबकि वर्तमान मुखिया चापाकल का भुगतान करने हेतु तैयार हैं। उन्होंने पदाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि मैं 1 वर्ष से परेशान हूं कृपया मुखिया व पंचायत सचिव को अपने स्तर से भुगतान करने हेतु निर्देश दिया जाए। जनता दरबार में अगली फरियादी ग्राम- नवाडीह, पोस्ट- रंका बौलिया निवासी शांति कुमार ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरे पति के द्वारा वनांचल ग्रामीण बैंक डुमरिया से 50,000 रुपए केसीसी लोन के रूप में लिया गया था, इसके बाद मेरे पति की दिनांक 5-11- 2018 को मृत्यु हो गई। बैंक में केसीसी लोन माफी हेतु अनुरोध करने पर बैंक कर्मियों द्वारा यह कहकर कि जिस व्यक्ति के द्वारा लोन लिया गया है उसके अंगूठे के निशान लगाने के उपरांत ही लोन माफी की जाएगी, मुझे बैंक से लौटा दिया जाता है।
उन्होंने पदाधिकारी से अपनी समस्या का समाधान का अनुरोध किया। जनता दरबार में कुल 7 आवेदन आए जिन्हें निदेशक डीआरडीए दिनेश सुरीन ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसके निष्पादन का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play