बंशीधर नगर :-अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने होली तथा शब ए बारात को लेकर अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाते हुए पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है। एसडीओ ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर प्रतिवेदन पंजी अंकित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पर्व के दौरान किसी प्रकार की घटना को लेकर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 9262292004 पर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
एसडीओ ने नियंत्रण कक्ष में 28 मार्च को दोपहर 2 बजे से 10 बजे अपराहन तक नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार, रोजगार सेवक रोहित शुक्ला तथा अनुसेवक इरफान अख्तर को प्रतिनियुक्त किया है।
10 बजे अपराहन से 6 बजे पूर्वाहन तक पशुपालन पदाधिकारी रामा शंकर प्रसाद, रोजगार सेवक किशोर कुमार तथा अनुसेवक अशोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया है। 29 मार्च को 6 बजे पूर्वाहन से 2 बजे अपराहन तक नगर पंचायत के कनीय अभियंता कौशल किशोर सिंह, रोजगार सेवक गुलाब पासवान, अनु सेविका सूर्य पाती देवी को प्रतिनियुक्त किया है।
दोपहर 2 बजे से 10 बजे अपराहन तक प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जय राम राम, लेखा लिपिक अमित कुमार, अनुसेवक अशोक कुमार तथा 10 बजे अपराहन से 6 बजे पूर्वाहन तक राजस्व कर्मी रितेश कुमार सिन्हा, रोजगार सेवक आनंद विश्वकर्मा तथा अनुसेवक भोला ठाकुर को प्रतिनियुक्त किया है।
30 मार्च को 6 बजे पूर्वाहन से 2 बजे अपराहन तक प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, रोजगार सेवक चंदन कुमार रवि तथा अनुसेवक इरफान अख्तर तथा 2 बजे अपराहन से 10 बजे अपराहन तक प्रभारी अंचल निरीक्षक नागेश्वर राम, रोजगार सेवक प्रभाष पांडेय व अनुसेवक अमरजीत कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया है।
एसडीओ ने नियंत्रण कक्ष की जिम्मेवारी कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की व बीडीओ अमित कुमार को दिया है।