whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226686
Loading...


सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत

location_on कांडी access_time 23-Mar-21, 08:33 PM visibility 656
Share



सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगांवा बस स्टैंड के समीप सड़क हादसा में एक की मौत हो गई।घटना शाम 7:30 बजे का बताया जा रहा है। वहीं मृतक बरडीहा प्रखंड के लावा चंपा निवासी रमेश चौधरी उम्र 35 वर्ष, पिता विश्वनाथ चौधरी बताया जा रहा है, जिसकी मौत मझिगांवा के यात्री शेड के पास भयानक सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक केतार की ओर से आ रहा था। जिसकी गाड़ी नंबर JH03 R 2148 है। एक्सीडेंट होने के बाद नजदीकी ग्रामीणों द्वारा देखा गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तुरंत ही ओपी प्रभारी शौकत खान को सूचना दिया तथा मोबाइल के माध्यम से नंबर निकाल कर के मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया। घटना की सूचना पाते ही ओपी प्रभारी शौकत खान, एसआई सुरेंद्र दुबे ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ओपी परिसर में ले गये।
मृतक के बड़े भाई अवधेश चौधरी और भाभी घटना की सूचना पाते ही घटनास्थल पर तुरंत ही पहुंच गये। मृतक के बड़े भाई ने बताया की हम लोग ग्राम डगर में हो रहे यज्ञ में श्रृंगार का दुकान किया थे, हम लोग से मिलने के लिए और मेला घूमने के लिए मेरा भाई रमेश चौधरी यहां आया हुआ था। मेला घूमने के बाद वह किसी काम से केतार गया था। केतार से लौटने के क्रम में यह घटना हुआ है। मृतक रमेश चौधरी शादी शुदा है। पत्नी का नाम प्रमिला देवी है, जिसका चार लड़की एवं एक लड़का है। रमेश के मृत्यु के बाद घर चलाने के लिए कोई भी नहीं है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play