whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226207
Loading...


रक्तदान से मिलती है कई बीमारियों से निजात : सिविल सर्जन

location_on गढ़वा access_time 23-Mar-21, 07:30 PM visibility 655
Share



रक्तदान से मिलती है कई बीमारियों से निजात : सिविल सर्जन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



शहीद दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक में किया गया रक्तदान गढ़वा : शहीद दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में माननीय राष्ट्रपति द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम रक्तदान शिविर का उदघाटन किया गया। इसी कड़ी में नीमा झारखंड, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं ब्रह्मकुमारी प्रजापिता के संयुक्त तत्वाधान में सदर हॉस्पिटल गढ़वा स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से गढ़वा सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, पूर्व सिविल सर्जन डॉ एन के रजक, रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, ब्लड डोनेशन चैयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, निमा के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। आज का दिन विशेष इसलिए भी है कि शहीद दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की कगार पर है।
आज देश में खून की कमी से लोगों की जान चली जा रही है, इसके मद्देनजर रक्तदान शिविर लगाकर इसे पूरा किया जा रहा है और इसके लिए लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं। खासकर पहली बार रक्तदान करने वाले लोग शामिल थे। आज रक्त दाताओं की कमी नहीं है। इसके बावजूद बहुत ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें रक्तदान के बारे में सही जानकारी नहीं होने के कारण ऐसे शिविर में शामिल नहीं हो पाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है रक्तदान करने वाले लोग बीमार कम पड़ते हैं। हृदयाघात, उच्च रक्तचाप, लीवर संबंधित बीमारियां, कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही रक्तदान करने वाले लोग शारीरिक एवं मानसिक रूप से संतुष्ट भी दिखते हैं।जैसा आज शहीद दिवस के अवसर पर लोगों में जुनून था कि देश के लिए मर मिटने वाले लोग अपनी शहादत देकर देश की रक्षा कर सकते हैं तो हम भी अपना रक्त देकर समाज की रक्षा करेंगे।
अगर समाज में ऐसी भावना प्रकट हो तो निश्चित रूप से खून की कमी से किसी व्यक्ति की मौत नहीं होगी। मौके पर डॉ मुकुंद कुमार निराला, डॉ आशीष कुमार, डॉ संतोष कुमार, पी एन गुप्ता, श्रीमति ज्योति, आकाश कुमार, चंद्रशेखर तिवारी, बिस्मिल्लाह अंसारी, मनोज चंद्रवंशी, रितिक कुमार आदि उपस्थित थे। रक्त दान करने वालो में डॉ पतंजलि कुमार केशरी, डॉ कुलदेव चौधरी, डॉ अनिल कुमार साव, डॉ राकेश रंजन गुप्ता, डॉ कुमुद रंजन, डॉ तन्वी केशरी, डॉ रामकुमार अग्रवाल, उपकार कुमार, अभिषेक सिंह, शेर मोहम्मद अंसारी, संजय कुमार केशरी, मुस्लिम अंसारी, अरुण कुमार, मनीष कुमार, कुमार अक्षत, शिवम गुप्ता, कुमार धीरेन्द्र उर्फ धीरज, शुभ कुमार, कुणाल कुमार, आलोक कश्यप, गौतम पाल आदि शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play