भवनाथपुर : बीते कल झगरखाड़ गाँव स्थित शिव मंदिर के पास ट्रैकटर एवं टेम्पू में हुए सीधी भिड़ंत में सिंघीताली गाँव निवासी रामजी भुइँया उम्र 55 एवं बरेली निवासी त्रिवेणी भुइँया के तीन वर्षीय पुत्र सोनू कुमार का शव आज अंत्यपरीक्षण के बाद सिंघीताली पटनीदामर लौटते ही गाँव मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव एवं विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता एवं विपिन चौबे पहुँच कर परिजनों को ढांढस बंधाने सहित शोकाकुल परिवार को मदद का भरोसा दिया, तथा मौके पर पहुँचे प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार से मृतकों के परिजनों को सरकारी सहयोग हेतु आवश्यक कार्यवाई करने की बात कही।
विदित हो कि बीते कल बंशानी पंचायत के झगराखाड़ स्थित शिव मंदिर के पास टेम्पू एवं ट्रैक्टर में हुए सीधी भिड़ंत में दो लोगो की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि चार अन्य लोग घायल हैं।
बताते चलें कि सिंघीताली गांव से रामजी भुईंया अपने बेटा कुंदन कुमार का खरौंधी के मझिगांवा गांव में सखिचन्द भुईंया के यहां तय शादी में सोमवार को बरक्षया करके लौट रहे थे उसी क्रम में यह दुर्घटना हो गई।