धुरकी : धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खुटिया पंचायत सचिवालय स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र मे रक्सी पंचायत के मुखिया सत्यनारायण बैठा ने अपने पंचायत के सभी ग्रामीण महिला पुरूष को कोरोना का टीका अपनी उपस्थिति मे लगाया गया।
इस दौरान मुखिया ने अपने पंचायत के सभी महिला व पुरूषो को कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे और ऑटो से बारी-बारी से अपने पंचायत के ग्रामीणो को वापस घर भेज रहे थे।
उन्होने बताया की मंगलवार को टीकाकरण के पहले दिन रक्सी पंचायत के 180 ग्रामीणो को टीका एएनएम रेणु कुमारी, किरण कुमारी के द्वारा लगाया गया। आपको बता दें की ग्रामीण कोरोना का टीका लगवाने के प्रति उत्सुक नहीं दिखे वहीं टीका लगवाने से परहेज भी करते दिखे।
मुखिया ने ग्रामीणो को जागरूक करते हुए बताया की यह वैक्सीन पुरी तरह से सुरक्षित और कारगर है वैक्सीन के प्रति किसी भी झुठे अफवाह पर ध्यान नहीं दें उन्होने स्वयं दोनो डोज का टीका ले लिया है। उन्होने कहा की सरकार द्वारा यह टीका निशूल्क दिया जा रहा है।
वहीं इस दौरान बीडीसी प्रतिनीधी धर्मेंद्र यादव, बीटीटी संतोष पासवान, एमपीडबल्यू विनोद राम, सहिया बसंती देवी, सरस्वति देवी ऑपरेटर अरूण कुमार मौजूद थे।