बंशीधर नगर : प्रखर समाजवादी चिंतक व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया की 111 वीं जयंती के अवसर पर भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।
माल्यार्पण करने वालो में डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक रंजन सिंह, गांधी वादी अधेता एवम लेखक मोहन सिंह, अनिल सिंह, पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी, विजय केशरी, डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के अध्यक्ष अश्विनी कुमार, सचिव प्रकाश चन्द्र सेठी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, पिछड़ा प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कमलापुरी, सलीम अंसारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, सुरेन्द्र गुप्ता, अशोक सेठ, विभूति भूषण चौबे, लाला पासवान, सोबराती खा, इस्माइल अंसारी, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, राज कुमार प्रसाद, संरक्षक विजय सिंह, शोभनाथ बैठा, विश्वनाथ भंडारी, दिनेश शर्मा, शिव कुमार सिंह, ईश्वरी कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।