कांडी : भाजपाइयों द्वारा सांसद बीडी राम के निर्देशानुसार मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत वैक्सीनेशन सेंटर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कांडी में सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में हेल्प डेस्क लगाया गया।
इस दौरान अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कांडी सेंटर पर कोराना का टीका लेने पहुंचे लोगों की भाजपाइयों द्वारा सहायता करते हुए लोगों के बीच मास्क,फ्रूटी एवं पानी का भी वितरण किया गया। वहीं सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन सांसद बीडी राम के निर्देश पर किया गया है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार का कष्ट ना हो जिस को लेकर भाजपाइयों द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को मदद पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम लल्ला दुबे, हरिहरपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, महामंत्री शशि रंजन दुबे, विनोद दुबे, संयोजक राजेंद्र पांडे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।