रमना : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा एवं यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट रमना के संयुक्त तत्वाधान में शहीद दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि सह जिला सलाहकार समिति सदस्य नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के प्रभात कुमार विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह व यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र प्रमुख प्रीति सोनी ने संयुक्त रुप से शहीद भगत सिंह के चित्र माल्यार्पण कर किया।
मौके पर मौजूद प्रभात कुमार ने मौजूद युवाओं को सम्बोधित करते हुए विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी|साथ ही, युवाओं से देश हित के लिए आगे आने का अपील किया।
पंकज सिंह ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में जन धन योजना, कौशल विकास, जीवन ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया, सुकन्या योजना, स्वच्छ भारत मिशन,महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दिया। यंग स्टार ग्रुप एवं ट्रस्ट की प्रीति कुमारी ने अपने ट्रस्ट के उद्देश्यों के बारे में युवाओं के बीच रखा। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार, स्वयंसेवक पुष्पा कुमारी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अभिषेक चौबे, चंदन पाल, राहुल पाल सहित विभिन्न युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे।