मेराल : मेराल के न्यूटन ट्यूटोरियल में ज्ञान विज्ञान समिति प्रखंड इकाई मेराल के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एस एन पाठक, संजय तिवारी ट्यूटोरियल के निदेशक आदि ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावे आस-पास के लोग उपस्थित थे।
लोगों को संबोधित करते हुए एसएन पाठक ने कहा कि शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने देश की आजादी तथा मानवता के रक्षार्थ अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिस उम्र में लोग पढ़ते तथा खेलते हैं, उस उम्र में इन शहीदों ने राष्ट्रीयता को अपना परम कर्तव्य मानते हुए हंसते-हंसते फांसी के तख्ते पर झूल गए।
श्री पाठक ने कहा कि बलिदानियों की जीवन से नवयुवक तथा आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
मौके पर उपस्थित संजय तिवारी ने कहा कि 23 मार्च 1931 का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षर में अंकित है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवियों को विद्यार्थियों एवं नव युवकों के समक्ष हमेशा ऊंच आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए ताकि वे प्रेरित होकर अपने जीवन में भी बेहतर कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे के नारे लगाए।