बिशुनपुरा : प्रखंड मुख्यालय के पोखरा चौक स्थित जिले का इकलौता भगवान विष्णु मंदिर का 14 वीं वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया।
चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आठ गांव के कीर्तन मंडली की ओर से 23 मार्च को सुबह आठ बजे से 24 मार्च सुबह आठ बजे तक अखंड कीर्तन किया गया।
24 मार्च को सुबह 10 बजे से भगवान की शोभयात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे से विशिष्टा नन्द चारि जी महाराज की ओर से प्रवचन और शाम सात बजे से श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री जी की शिष्या सुश्री शिखा चतुर्वेदी जी का प्रवचन आयोजन किया गया है। वहीं 25 मार्च को सुबह पूजा परिक्रमा और शाम चार बजे से प्रवचन और 26 मार्च को पूजन, यज्ञपरिक्रमा, हवन तथा भंडारा एवम प्रवचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
Advertisement
उस दौरान श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों के पास साफ सफाई करने और मांसाहारी वस्तुओं के साथ शराब के नशा से दूर रहने का अनुरोध किया है।
जिले के एकलौता बिशुनपुरा के विष्णु मंदिर में बिराजमान भगवान विष्णु, माँ लक्षमी एवम साथ मे हनुमान जी की प्रतिमा नाग शेष सईया पर सवार हैं जो श्रद्धालुओ को अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं। मंदिर की वार्षिकोत्सव में प्रत्येक वर्ष दूसरे प्रखंडो से भी श्रद्धालु आते हैं।
वहीं झारखण्ड राज्य के साथ साथ उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश एवम बिहार से भी श्रद्धालुओ दर्शन करने भारी संख्या में आते हैं। चार दिनों तक चलने वाली मंदिर वार्षिकोत्सव में इस बार झूलन मेला का भी आयोजन किया गया है। झूलन मेला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।