whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28058186 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजयुमो ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया भगत सिंह का शहादत दिवस

location_on गढ़वा access_time 23-Mar-21, 05:28 PM visibility 668
Share



भाजयुमो ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया भगत सिंह का शहादत दिवस


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई के द्वारा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में शहीद ए आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 और मुत्यु लाहौर जेल में 23 मार्च 1931 को हुआ था। भगत सिंह आजादी के महानायक थे। देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुमने का जज्बा भगत सिंह के अंदर था। अंग्रेज़ो को देश से भगाने के लिए भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दिया था। भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे भगत सिंह असेंबली में बम फेंककर भागने से भी मना कर दिया था। आजादी के लिए मर मिटने वालों में इनके दो और साथी राजगुरु तथा सुखदेव थे।
Advertisement
भगत सिंह गरम दल के नेता थे। भगत सिंह गदर पार्टी के सदस्य थे। भगत सिंह नौजवान भारत सभा नाम का अपना एक दल भी बनाए थे, जिसका विलय 1928 में हिन्दुस्तान रिपब्लिकन में एशोसिएशन में हुआ था। भगत सिंह क्रांतिकारी देश भक्त ही नहीं बल्कि अध्ययनशील विचारक कलम के धनी दार्शनिक चिंतक लेखक थे। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में फ्रांस आयरलैंड और रुस का विषय अध्ययन किया था। जेल में भगत सिंह ने 64 दिनों तक भुख हड़ताल किया था। जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि भगत सिंह युवा क्रांतिकारी नेता थे। वे गरम दल के नेता होने के साथ सामाजिक नेता थे। देश जिस समय गुलामी के जंजीर में जकड़ा हुआ था, देश के कुछ नरम दल के नेता अंग्रेजो के फुट डालो राज करो नीति में फंसकर अंग्रेजो के पिछे घुमते थे, लेकिन देश के क्रांतिकारी नेता भगत सिंह का जब अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन में प्रवेश हुआ तो देश के नरम दल के नेताओं को अच्छा नहीं लगा था।
Advertisement
लेकिन भगत सिंह ने देश के लिए युवाओं का एक बड़ा फौज खड़ा किया और नई क्रांति को जन्म दिया, जिससे घबराकर अंग्रेजो ने युवाओं के आवाज को दबाने के लिए भगत सिंह को फांसी पर लटकाया। लेकिन फिर भी देश में युवाओं के आवाज को दबा नही सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजयुमो जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी, अक्षय दुबे, सुर्यमणी दुबे, संदीप दुबे, संजीव दुबे, अमन चौबे, कुंदन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play