whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27282677
Loading...


बिजली आपूर्ति पर काम चल रहा है और बाईपास मेरे विकास के मुख्य बिंदु में शामिल है, सभी वार्डों को एक समान तरजीह दें - मंत्री

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-20, 10:23 PM visibility 651
Share



												बिजली आपूर्ति पर काम चल रहा है और बाईपास मेरे विकास के मुख्य बिंदु में शामिल है,
सभी वार्डों को एक समान तरजीह दें - मंत्री
परिसदन भवन में शहरवासियों की समस्याओं को सुनते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा रंका विधानसभा के विधायक मिथिलेश ठाकुर ने परिसदन भवन गढ़वा में शहरवासियों के साथ बैठक किया। जिसमें वार्ड सदस्य, गठबंधन दल के नेतागण, पार्टी के कार्यकर्ता, नगर परिषद के अधिकारी एवं आम जनता शामिल हुए। शहर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि 3 महीने के शारीरिक अस्वस्थता के बाद लोगों के साथ यह पहली बैठक है परंतु जनता के साथ मिलना जुलना लगातार लगा रहा है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि हम जनता की समस्या को समझ सके और यह जान सके कि सरकार बदलने के बाद लोग कैसा महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन का रवैया जनता के प्रति किस तरह का है। वार्ड 1 और 2 के लोगों ने बताया कि नगर परिषद के विकास में उनके साथ भेदभाव किया जाता है। मंत्री ने इस रवैए पर नाराजगी जाहिर किया तथा सभी वार्डों एक समान तरजीह देने की बात कही। उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर को एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित करना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनता, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का योगदान आवश्यक है। नगर परिषद के अधिकारी नाली, गली से ऊपर उठकर शहर को कैसे अलग बनाना है इसपर भी विचार करें। गढ़वा जलापूर्ति योजना कार्य गति पर है और इस साल के अंत तक घरों में नलों से पानी पहुंचाया जाएगा। बिजली आपूर्ति पर काम चल रहा है और बाईपास मेरे विकास के मुख्य बिंदु में शामिल है।
बारी-बारी से सभी समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने अधिकारियों को आत्मिक भाव से सेवा करने तथा जनता के साथ संवेदनशील रवैया अपनाने का सलाह दिया। उन्होंने आम जनता से कहा कि आप अधिकारी से मिलकर समस्या बताएं वह उनका निराकरण करेंगे। झामुमो सरकार में कार्यशैली बदलेगी, जनता की सरकार है और जनता का काम होगा। उन्होंने जनता एवं झामुमो कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सही कामों के लिए बेहिचक अधिकारियों से मिलें। अगर कोई आपकी बातों को नहीं सुनता है तो शिकायत करें उन पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई होगी। परंतु उन्होंने यह भी नसीहत दिया कि गलत तरीके से अधिकारियों पर दबाव बनाने से बचें। हमें खाली खजाना विरासत में मिला और वर्तमान में हम कोरोना की मार चल रहे है फिर भी धीरे-धीरे सारी नियुक्तियां भरी जाएगी।
राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद भी हम कम संसाधन में बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री आर्थिक स्रोतों को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। जन समस्या में अग्रवाल मोहल्ला के चंदन केसरी ने राशन नहीं मिलने का शिकायत किया। रामदास साहू ने बिजली-पानी की समस्या बताई। वार्ड पार्षद करीमन बघेल ने शमशान के जमीन की समस्या रखी। वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा ने सहिजना से जाटा को जोड़ने वाली सड़क के प्रस्ताव को रांची से पारित कराने का मांग रखा। नवीन तिवारी ने चिनिया रोड से सहिजना को जोड़ने वाली नाहर सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। मदरसा रोड में विगत कई महीनों से टूटे सड़क के लिए अभियंता को फटकार लगाई गई तथा शहर में घूम कर समस्याओं से अवगत होने का निर्देश दिया गया।
नवादा पंचायत के बसंत दुबे सरस्वती नदी पर पुल बहने की बात बताई एवं वहा विनिर्माण का मांग रखा। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अंचल अधिकारी झुन्नू मिश्रा, सिटी मैनेजर राजीव कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला सचिव मनोज ठाकुर, नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्षा अनिता दत्त, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, वरिष्ठ नेता मदनी खान, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के प्रतिनिधि कंचन साहू, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, उपाध्यक्ष डॉ असजद अंसारी, आशुतोष पांडे, आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, दिव्य प्रकाश केसरी, रंथा नायक, अरमान सिद्दकी, नीलू खान, मासूम रजा, दिलीप गुप्ता, सदाम अंसारी, विवेक सिंह, अभिषेक धर दुबे, संजय चौधरी आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play