गढ़वा : सर्वदलीय छात्र संगठन गढ़वा कमेटी के द्वारा नामधारी महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य अखिलानंद पांडे के खिलाफ सर्वदलीय छात्र संगठन के लोगों ने धरना दिया।
छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। छात्र हित के लिए आए हुए पैसों का गबन किया गया और प्रभारी प्रचार्य के द्वारा महाविद्यालय का नैक कराया गया, जिसमें महाविद्यालय को नैक एक्रिडिएशन मे डिस्कवालिफाई कर दिया गया, क्योंकि नैक के नाम पर विश्वविद्यालय से मिली राशि का बंदरबाट कर लाखों लाख का गबन किया गया। फिर कुलपति महोदय द्वारा चुपी साधी गयी है। सर्वदलीय छात्र संगठन को संदेह है कि कही कुलपति भी तो भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य से मिलीभगत मे तो नहीं हैं।
वहीं अखिल पलामू छात्र संघ के जिला संयोजक रवि प्रकाश उर्फ लड्डू ने नी.पी. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर एसएन सिंह को सर्वदलीय छात्र संगठन कि ओर से मांग-पत्र सौंपा और सारे परेशानियों से अवगत कराया। इधर नामधारी महाविद्यालय मे छात्र संगठन के लोगों ने माहाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबजी की और प्रभारी प्राचार्य से स्तीफा मांगते रहे।
मौके पर शहजाद अंसारी, औरंगजेब अंसारी, निलेश कुमार, विकाश कुमार गौतम, राहुल कुमार, प्रियम कुमार, निरंजन पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, शुभम मिश्रा, फिरोज, सतीश केश, शदाब अंसारी सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।