बंशीधर नगर : थाना पुलिस ने दो अलग अलग कांडों के आधा दर्जन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गये अभियुक्तों में थाना कांड संख्या 39/2021 के प्राथमिक अभियुक्त सह चितविश्राम ग्राम निवासी बिहारी साह, विकास कुमार, व सुनील कुमार तथा थाना कांड संख्या 40/2021 के प्राथमिक अभियुक्त सह चितविश्राम ग्राम निवासी प्रसाद चौधरी, दीपू कुमार व मर्चवार ग्राम निवासी बैद्यनाथ चौधरी के नाम शामिल है।