केतार : केतार प्रखंड के केतार उप स्वास्थ्य केंद्र में 19 मार्च दिन शुक्रवार को 800 मच्छरदानी का वितरण हुआ जो कि केतार पंचायत के बंखेता, पालनगर, बैगा, केतरी टोला के लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण हुआ।
एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार पाठक ने बताया कि लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने यह भी बताया कि 2 लोगों के बीच एक मछरदानी का वितरण हम लोग कर रहे हैं।
मौके पर उपस्थित थी बीटीटी अनुज कुमार, एमपीडब्ल्यू सत्यनारायण सिंह, एन एम पबीता कुमारी, एन एम सिम्प्रोसा टोप्पो, सहिया उर्मिला देवी, माया देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, कविता देवी, सहित काफी संख्या में लोगों का भी भीड़ वहां पर उपस्थित था।