बंशीधर नगर : प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने पंचायतों में 6 दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण की सफलता को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। आगामी 20 मार्च से प्रखंड के सभी बारह पंचायतों के लिए छह पंचायत सचिवालय को कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। टीका केंद्र बनाये गए पंचायत सचिवालयों में 20 मार्च,21 मार्च,23 मार्च,24 मार्च,26 मार्च तथा 27 मार्च को टीकाकरण किया जायेगा।
विलासपुर व कुंबा खुर्द पंचायत के लिए पंचायत सचिवालय विलासपुर को, हलिवंता कला व हुलहुला खुर्द पंचायत के लिए पंचायत सचिवालय हलिवंता कला को, गरबांध पंचायत के लिए पंचायत सचिवालय गरबांध को, पीपरडीह व चितविश्राम पंचायत के लिए पंचायत सचिवालय चितविश्राम को, नरही व कुशडंड पंचायत के लिए पंचायत सचिवालय नरही को, भोजपुर, कधवन व कोलझिकी पंचायत के लिए पंचायत सचिवालय भोजपुर को कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
पंचायत सचिवालय विलासपुर में
रिंकी कुमारी एएनएम, चंचल कुमारी एएनएम, चंद्र पति कुमार एमपीडब्ल्यू, रोहित कुमार कंप्यूटर आपरेटर, उमेश राम पंचायत सचिव, हलिवंता कलां में पूनम कुमारी एएनएम, राधिका कुमारी ए एन एम, अजय कुमार एमपीडब्ल्यू, ज्ञान प्रकाश कंप्यूटर ऑपरेटर, किशोर कुमार रोजगार सेवक, गरबान्ध पंचायत सचिवालय में ए एन एम रंजना कुमारी,वसुधा रानी,कम्प्यूटर ऑपरेटर नसीम अंसारी,पंचायत सचिव जय प्रकाश जायसवाल, चितबिश्राम पंचायत सचिवालय में अंजू कुमारी एएनएम, मायावती कुमारी ए एन एम, सुनीता कुमारी बीटीटी, विक्रम कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, संतोष कुमार सिंह पंचायत सचिव, नरही पंचायत सचिवालय में कल्पना कुमारी एएनएम, धर्म शीला कुमारी एएनएम, विनीत कुमार एमपीडब्ल्यू, देव् कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, विरेंद्र कुमार सिंह पंचायत सचिव तथा पंचायत सचिवालय भोजपुर में फुल कुमारी देवी एएनएम, गिरजा कुमारी एएनएम, संगीता कुमारी एएनएम, बबलू प्रसाद कंप्यूटर आपरेटर, जयप्रकाश जायसवाल पंचायत सचिव को प्रतिनियुक्त किया गया है।