गढ़वा : गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का विस्तार जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने की। जिसमे जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति, स्थाई आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष का घोषणा किया। जिसमे जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह,बिमला देवी ममता कश्यप, जिला महामंत्री नीलिमा सोनी, रूही सिंह, जिला मंत्री गीता देवी, पार्वती सिंह कलावती देवी को बनाया एवं कोषाध्यक्ष रीना सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुनीता कुमारी, सोशल मीडिया प्रभारी रागिनी कुमारी, आईटी सेल प्रभारी ज्ञानती देवी को बनाया। जबकि 12 कार्यसमिति,12 विशेष आमंत्रित सदस्य,13 स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं 27 मंडल के मंडल अध्यक्ष का घोषणा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने किया।
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा जवाहर पासवान, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम उपस्थित थे।