बंशीधर नगर : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।उन्होंने सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा से प्रभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि नगर उंटारी के सभी बीआरसी कर्मी ऊर्जावान है। हम सब मिलकर टीम भावना से काम करेंगे।आप सभी को मेरा सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। निवर्तमान प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा ने कहा कि नगर उंटारी में मुझे जो सम्मान और प्यार मिला उसे मैं आजीवन याद रखूंगा। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। भवनाथपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुझे भी नगर उंटारी में काम करने का मौका मिला है, यहां के लोग ससमय सभी विभागीय कामों को करते रहे हैं।
Advertisement
इस अवसर पर बीपीओ तहमीना परवीन, बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, शोभा पांडेय, शक्तिदास सिन्हा, शिक्षक रामलला मिश्र, गोपीचंद राम, घनश्याम शुक्ल, राजनाथ राम, एमडीएम प्रभारी अमित कुमार, रिसोर्स शिक्षक अवध नारायण भास्कर,शिक्षक भरत प्रसाद, अविनाश कुमार सिन्हा, सूर्यप्रकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।