रेहला - विश्रामपुर मुख्य पथ पर बरवाडीह गांव के पास की घटना
विश्रामपुर (पलामू ) : सड़क दुर्घटना में रेहला थाना क्षेत्र के डंडिला कला निवासी अयूब साह के 22 वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी। जबकि इस घटना में दो युवक जुनैल साह व रिजवान साह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जमाल साह मोटरसाइकिल से अपने दो साथियों जुनैल व रिजवान के साथ किसी काम से विश्रामपुर आया हुआ था। विश्रामपुर से वापस रेहला जाने के क्रम में बरवाडीह गांव के पास पीछे से एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में जमाल साह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि जुनैल साह व रिजवान सह गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घायला अवस्था मे दोनो को स्थानीय लोगो ने विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि रेहला पुलिस ने मृतक जमाल साह का शव पोस्टमार्टम हेतु मेदनीनगर पीएमसीएच भेज दिया। मृतक जमाल साह रेहला के एक दवा दुकान में सेल्समैन का काम करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।