बिलासपुर चेक नाका पर प्रतिनियुक्त थे पुलिसकर्मी
नगर एसडीपीओ व पुलिस निरीक्षक के जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
गढ़वा : गढ़वा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने अवैध वसुली के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए एक सहायक अवर निरीक्षक एक हवलदार एवं दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने निलंबन की उक्त कार्रवाई गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाने के बिलासपुर के चेक नाका पोस्ट पर गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली के मामले में जांच उपरांत किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गढ़वा की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार उक्त चेक नाका पर सहायक अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार हवलदार कमलेश राम तथा आरक्षी सिलेन्द्र मत कुमार एवं अनिल प्रसाद यादव मजिस्ट्रेट कनीय अभियंता जीवन दीप के द्वारा चेकनाका पर वाहनों से अवैध वसुली की शिकायत मिली थी।
जिसका जांच नगर के डीएसपी एवं इंस्पेक्टर के द्वारा गत मध्य रात्री किया गया। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर उक्त चारों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय क्रमशः बिजका पिकेट, हेसातु पिकेट, मदगाडी ओपी एवं परो पिकेट बनाया गया है।