घायलों में तीन की हालत गंभीर सदर अस्पताल रेफर
पांचों घायल एक ही परिवार के
बंशीधर नगर : नगर उंटारी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 75 पर लगभग 9 बजे सुबह हुए भीषण कार-ट्रक की टक्कर से हुए दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
ट्रक ने कार को इतना जोरदार टक्कर मारा की कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ चिकित्सको ने उनका इलाज किया। इस दौरान तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। घायलों में जतपुरा ग्राम निवासी सुनील शुक्ला का 23 वर्षीय पुत्र पराग शुक्ला, सुशील शुक्ला का 25 वर्षीय पुत्र सुशांत शुक्ला, 22 वर्षीय पुत्र निशांत शुक्ला तथा मनोज शुक्ला की दो पुत्रियां 18 वर्षीय दिव्यांजली कुमारी तथा अल्का कुमारी के नाम शामिल है ,जबकि पराग शुक्ला, सुशांत शुक्ला तथा निशांत शुक्ला की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि कार पर सवार लोग बंशीधर नगर बाजार से अपने घर जतपुरा जा रहे थे। एनएच 75 पर बने गढ्ढो के पास सामने से आ रही ट्रक गड्ढों से बचने के चक्कर में कार को जोरदर टक्कर मार दिया। जिससे कार में सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।