भवनाथपुर : गढ़वा जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा बरसात के इस मौसम में लोगों को जान - माल गंवा कर भुगतना पड़ रहा है। जिले में पिछले 1 माह के दौरान विद्युत करंट से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आधा दर्जन पशुओं को भी मौत हुई है।
आज घटित ताजा घटना में जिले के भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत के बेल पहाड़ी निवासी हनीफ मियां का बैल उस वक्त मर गया, जब हनी अपना खेत बैल से जोत रहा था। इसी दौरान 11000 के अर्थिंग तार के चपेट में आने से हनीफ मियां के बैल की मौत हो गई। जबकि हनीफ मियां बाल - बाल बचे। इससे हनीफ मियां के सामने खेती के इस मौसम में भारी संकट उत्पन्न हो गया है।