गढ़वा : सदर अस्पताल गढवा के प्रांगण मे सेविका-सहायिका की गढवा जिला इकाई कि बैठक संयोजक इमतेयाज खान की अधक्षता में की गई।
इस मौके पर सेविका कौशलया देवी ने कहा कि हम लोग से सुपरवाजर एवं सीडीपीओ के द्वारा दबाव बना कर बाजार से सुखा पोषाहार 3 से 6 वर्ष के बच्चो को वितरण किया गया है। जुलाई 2020 से पैसा नहीं मिला है। कई माह का मान्यदेय भी बाकि है। हम लोग विभाग से बकाया राशि भुगतान कराने के लिए मांग करते हैं।
जबकि सेविका जमीला खातुन ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग 2016 - 17 मे शबला कार्यक्रम के तेहत किशोरी बालिकाओं को बाजार से खरीद कर सुखा राशन वितरण किया गया है। वह भी पैसा सेविका को नही दिया गया। हर वर्ष मार्च महीने में पोषाहार एवं मानदेय डुब जाता है जो बाद में नहीं दिया जाता है।
आज बैठक मे सभी सेविका सहायिका यह निर्णय लिए है कि जब तक बकाया राशि नहीं दिया जाता तब तक हम लोग अपना पैसा से पोषाहार नहीं चलाएंगे। हम लोगों को पोषाहार राशि अग्रिम पहले की तरह दी जाए ताकि केंद्र का संचालन ठीक से किया जा सके।
बैठक मे कौशलया देवी, सुमित्रा देवी, मंगलमाया देवी, मंजु चौधरी, पुष्पा चौबे, राशदा अंजुम, आशा देवी, अशोक पांडे, कमला गुप्ता, निर्मला देवी, रेखा देवी सहित कई सेविका सहायिका उपस्थित थीं।