गढ़वा : ग्राम चिरौंजिया के युवा समाजसेवी विवेक कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय प्रेम चंद्र प्रसाद गुप्ता के पुण्यतिथि पर पहला रक्तदान किया। विवेक कुमार ने कहा रक्तदान करने से लोग कुछ हिचकते हैं जो कि गलत है। रक्त दान करना एक उत्तम कार्य है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महिने में रक्तदान करना चाहिए।
पुण्यतिथि के अवसर पर गढ़वा स्थित सदर अस्पताल पहुंचकर लगभग 40 मरीजों के बीच फल, ब्रेड, बिस्किट, ग्लूकोज आदि का वितरण किया।
मनीष गुप्ता ने विवेक कुमार के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दिया और कहा कि आपके इस कार्य से लोगों को प्रेंरणा लेने की जरूरत है और अपनों की स्मृति में रक्तदान करें, जिससे दूसरों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
Advertisement
इस मौके पर अभिषेक तिवारी, मनीष गुप्ता, राहुल, सुरज गुप्ता, गुडु तिवारी, रतन केशरी, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।