whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057952 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला संयुक्त छात्र संघ ने मंत्री से किया नामधारी कॉलेज में हुए घोटाले की जांच की मांग

location_on गढ़वा access_time 14-Mar-21, 05:44 PM visibility 748
Share



गढ़वा जिला संयुक्त छात्र संघ ने मंत्री से किया नामधारी कॉलेज में हुए घोटाले की जांच की मांग


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला संयुक्त छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर गढ़वा स्थित एक मात्र सरकारी महाविद्यालय सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय के प्राचार्य, लेखापाल सहित प्रधान सहायक द्वारा करीब 40 लाख रूपए महाविद्यालय के सरकारी पैसे के गबन के मामले को जांच कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से छात्र नेताओं ने मंत्री को अवगत कराया कि महाविद्यालय में बहुत ही भ्रष्टाचार हुआ है। महाविद्यालय का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें प्राचार्य, लेखापाल, प्रधान सहायक द्वारा कमीशन की बात सामने आई है, जिससे साफ पता चलता है ये लोग सरकारी पैसा का गलत उपयोग कर अपना खजाना भरने में लगे हैं।
Advertisement
इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने अवगत कराया कि सभी जांच पूरी होने तक प्राचार्य, सहित तीनों को तत्काल पद मुक्त किया जाए। क्योंकि छात्र संगठनों एवं छात्रों प्रतिनिधियों को शक है कि तीनों जांच को निष्पक्ष नही होने देंगे इसके साथ ही छात्र नेताओ ने मंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र सौपा। मांग पत्र लेने के बाद मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने छात्र प्रतिनिधियों को आश्वस्त कराया कि वे इन सभी विषयों पर राज्यपाल को पत्र लिख कर महाविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार से अवगत कराएंगे तथा राज्य सरकार के स्तर पर भी जो उचित कदम उठाना होगा, उसे किया जाएगा। मांग पत्र सौंपने वालों में दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, अमित पांडे, मयंक दुबे, छोटू केसरी, अनिल केसरी सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play