बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में मुख्य पथ से लेकर नियाज उद्दीन अंसारी के घर तक 5 लाख 58 हजार की लागत से पीसीसी पथ तथा वार्ड नंबर 11 में 3 लाख 64 हजार 9 सौ की लागत से अवधेश पान दुकान से उमाशंकर के घर तक नाली पटिया निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी ने कहा कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली पटिया का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से लोगो को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र की तमाम जनता बड़ी आशा और विश्वास के साथ मुझे चुना है, हमने ढाई वर्षो में अधिकतर कार्य को पूरा कर दिखाया है। श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में घर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन व्यवस्था की स्वीकृति झारखंड सरकार की ओर से प्रदान किया गया है, जिसका शिलान्यास अप्रैल माह में किया जाएगा। इस योजना से नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, उपाध्यक्ष लता देवी, अजमेर अंसारी,कलाम, हिफाजत अंसारी, अल्ताफ अंसारी, तैयब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, नगर प्रबन्धक रवि कुमार, कनीय अभियंता उदय शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।