गढ़वा : गढ़वा -भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर देवीधाम के समीप रविवार को टेम्पो पलट जाने से उस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलो में कैलान गाँव निवासी पंकज यादव 8 वर्ष, शिव कुमार 30 वर्ष, खुशबू कुमारी 6 वर्ष, आरती कुमारी 10 वर्ष, एतवरिवा देवी 45 वर्ष एवं ललिता देवी 32 वर्ष का नाम शामिल है। ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एतवरिया देवी एवं शिवकुमार यादव की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि उक्त सभी लोग भवनाथपुर हॉट बाजार करने के बाद टेम्पो पर सवार होकर अपने घर कैलान जा रहे थे, तभी टाउनशिप मुख्य पर देवीधाम के समीप तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर बीच रास्ते पर ही पलट गयी, टेम्पो पलटने से उस पर सवार उक्त सभी लोग घायल हो गये।