whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222427
Loading...


जांच टीम के समक्ष पीएम आवास के लाभुकों ने रिश्वतखोरी के आरोप की, की पुष्टि

location_on कांडी access_time 13-Mar-21, 06:48 PM visibility 662
Share



जांच टीम के समक्ष पीएम आवास के लाभुकों ने  रिश्वतखोरी के आरोप की, की पुष्टि


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : हरिहरपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी की वायरल खबर पर संज्ञान लेते हुए जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने टीम गठित कर जांच कराया। डीसी की ओर से गठित जांच टीम में मझिआंव सीओ अमरेन डांग, बीडीओ बरडीहा नंदजी राम, केतार बीडीओ नितेश भास्कर, डीसी के एसओडी चंद्रजीत सिंह शामिल थे। जिसने हरिहरपुर पंचायत के हरिहरपुर, बत्तो खुर्द, डगर व रपुरा गांव में जाकर आवास लाभुकों से रिश्वतखोरी की जांच किया। टीम के सदस्यों ने लाभुकों से पूछा कि आवास का लाभ लेने के लिए अगर आपसे किसी ने रिश्वत मांगी हो या रिश्वत ली हो तो बताएं। उसके खिलाफ करवाई की जाएगी। उसपर अलग अलग गांवों में कई लाभुकों ने रिश्वत देने से इनकार किया तो कई लाभुकों ने रिश्वतखोरी की पुष्टि की।
जिसमें हरिहरपुर के डीह टोला निवासी राजेन्द्र चौधरी की पत्नी अवंति देवी ने जांच टीम को बताया कि पांच रुपये सैकड़ा सूद पर ऋण लेकर पीएम आवास के लिए बतौर रिश्वत प्रखंड से जुड़े स्वयं सेवक, पंचायत सेवक व जनप्रतिनिधि को कुल दस हजार सात सौ रुपये दी हूं। उसके बाद महेंद्र प्रजापति ने भी पीएम आवास के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पांच हजार रुपये देने की बात कही। जबकि उसी गांव के श्यामबिहारी पासवान ने स्वयंसेवक राकेश पासवान को साढ़े सात हजार रिश्वत देने की बात जांच टीम के सामने कही। उसने कहा कि मुझसे दस हजार रुपये की मांग किया गया था। जांच टीम ने आवास जांच के क्रम में पाया कि हरिहरपुर के राम प्रवेश शर्मा को दो क़िस्त की राशि भुगतान हो चुकी है परंतु अभी तक डोर लेबल का काम नहीं हुआ है।
वहीं हरिहरपुर के मोहम्मद इश्लाम, सुदामा चंद्रवंशी आदि ने बताया कि आवास का लाभ लेने के लिए किसी को रिश्वत नहीं दिया है। उधर जांच टीम की सूची में नाम नहीं होने से नाराज रीता देवी, अनिता देवी, चम्पा देवी, आशा देवी, नन्हबीर साह, चुल्हाई साह सहित कई लोगों ने नाराजगी जाहिर किया। इसके पहले डीसी ने कांडी प्रखंड मुख्यालय में उक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अलग अलग जांच टीम गठित किया और उनको निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में डोर टू डोर जाकर रिश्वतखोरी की वास्तविक जांच होनी चाहिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play