गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर टंडवा मोहल्ला निवासी लालो पाल मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया कि साहपुर रोड़ होकर अपने काम से जा रहा था। इसी दौरन बिरहा नाला के पास मोटरसाइकिल सवार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया।