बड़गड़ : बड़गड़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के बरकोल गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शनिवार को रेडियो ट्रांजिस्टर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सरोज कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश - दुनिया की खबरों से अनजान रहते हैं। उनकी इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से सुदूरवर्ती गांवों के गरीब परिवार के लोगों को सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा रेडियो ट्रांजिस्टर प्रदान किया जा रहा है। सहायक कमांडेंट गिरधर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सीआरपीएफ द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत ग्रामीणों के साथ आपसी तालमेल को मजबूत करने एवं सुदूरवर्ती गांव के लोगों के आभाव ग्रस्त जीवन में बदलाव लाने के लिए हमारा प्रयास जारी है।
इस मौके पर सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा कुल्ही, मदगढ़ी च, संगाली, बरकोल एवं पर्रो सीआरपीएफ कैंप के अधिन आनें वाले विभिन्न गांवों के 130 ग्रामीणों के बीच रेडियो ट्रांजिस्टर का वितरण द्वितीय कमान अधिकारी सरोज कुमार के द्वारा वितरण किया गया। इस मौके सीआरपीएफ के जवानों सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।