गढ़वा : विधायक सह मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर एवं जिला प्रसाशन के निर्देशानुसार पूर्व घोषित निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गढ़वा अंचल पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा अंचल निरीक्षक एवं नगर परिषद क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से नगर परिषद कार्यालय भवन में दिनांक 12 एवं 13 मार्च को शहर के वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को सरकार के इस निमित पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष कैम्प लगाया गया, जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के सभी एक्कीस वार्डों के कुल 140 लोगों को उनके पेंशन योजना की स्वीकृति दी गई। जिससे लाभुकों में काफी खुशी थी। जिसके लिए उन्होंने मंत्री,झारखंड सरकार, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, अपने-अपने वार्ड पार्षदों, एवं नगर परिषद को एक ही छत के नीचे बिना कोई भागदौड़ के पेंशन स्वीकृति कराने के लिए इन सभी का विशेष आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि पूर्व में भी विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा के विशेष अनुरोध पर तत्कालीन अंचल पदाधिकारी द्वारा इस निमित 28 जनवरी एवं 2 फरवरी को दो दिन कैम्प लगाया गया था, जिसमे कुल 333 लोगों का पेंशन स्वीकृत किया गया था।