गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने रंका मोड़ पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास से एक एटीएम कार्ड चोर को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के द्वारा सूचना मिला था कि एटीएम के आसपास एक एटीएम चोर घूम रहा है। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पहुंचकर एटीएम चोर को पकड़ कर थाना ले आई है। उन्होंने कहा कि इसके पास से अलग-अलग बैंकों के कुल 21 एटीएम एक ड्राइवरी लाइसेंस एक मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवकमानसिक रूप विक्षिप्त बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।