गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने 11 पेटी नकली मोबिल को जब्त किया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मोबिल कंपनी के द्वारा सूचना मिली थी कि शहर में कॉपीराइट का उलंघन कर डुप्लीकेट मोबिल बेचा जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर शहर के ऑटो पार्ट्स दुकान में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान शहर के रंका रोड स्थित गढ़वा ऑटो पार्ट्स नामक दुकान से एक 11 पेटी डुप्लीकेट मोबाइल को जब्त किया गया। इस दौरान दुकानदार मालिक दुकान छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने डुप्लीकेट मोबिल को जब्त करते हुए थाना ले आई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा थाने में दुकानदार मालिक जगदीश प्रसाद का पुत्र राजेंद्र प्रसाद पर गढ़वा थाना में कांड संख्या 101/ 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस पर धारा 420, 486 आईपीसी भादवी 63 कॉपीराइट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।