केतार : प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र पर केतार उतरी दक्षिणी एवं पंडितपुरा के बीच लगभग 1300 मच्छरदानी का वितरण किया गया। एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक ने बताया कि हम सबों की अथक प्रयास से प्रखंड क्षेत्र में मच्छरदानी उपलब्ध करा कर वितरण प्रारंभ किया गया है।
मच्छरदानी वितरण में बीटीटी अनुज कुमार, बीटीटी वीरेंद्र मिश्रा, एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक, एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार, एमपीडब्ल्यू सतनारायण राम, सहिया कविता कुमारी, सहिया साथी माया देवी आदि लोग उपस्थित थे।