भंडरिया : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भंडरिया प्रखंड के सभी बुथों पर नया मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
शुक्रवार को स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय बूथ संख्या 400 व 401 में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती के द्वारा मतदाता सूची प्रकाशित किया गया।
मौके पर बीएलओ चमेली देवी, दिलवन्ती पन्ना, पंचायत सचिव सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य सोफिया केरकेट्टा, दिलीप कुमार तमोली, प्रदीप चौरसिया, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।