खरौंधी : उपायुक्त के द्वारा दैनिक कार्य के निष्पादन के लिए पदस्थापित किये गये नव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह तथा अंचल पदाधिकारी नितेश रोशन खलखो ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना योगदान गुरुवार को दिया।
बीडीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया तत्कालीन बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव के अवकाश पर चले जाने के वजह से प्रखंड के दैनिक कार्यों का निष्पादन हेतु उपायुक्त ने हम लोगों को अस्थाई रूप से निष्पादित करने के लिए पदस्थापित किया है। आज प्रखंड कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। कल से क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं से अवगत होंगे। तथा उसे निष्पक्षता के साथ निष्पादन करेंगे। साथ ही प्रखंड वासियों से अपील किया किसी भी समस्याओं के लिए सीधा मुझसे आकर मिले मैं उनका समस्याओं का समाधान करेंगे।
Advertisement
वहीं अंचल पदाधिकारी नितेश रोशन खलखो ने बताया अंचल कर्मियों से समस्याओं से अवगत हो रहा हूं। सीईओ लॉगिन पर 72 मोटेशन का कार्य बाधित है। जिसे त्वरित निष्पादन किया जाएगा इसके लिए सभी कर्मियों को निर्देशित किया है। इसके अलावे अन्य मामले भी लंबित है, उसका भी निष्पादन किया जाएगा।