गढ़वा : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान आज गढ़वा शहर के हृदय स्थली मां गढ़देवी मंदिर से प्रारंभ किया गया। लोगों को भव्य राम मंदिर के विषय में विस्तार से बताया गया एवं समर्पण राशि का पहला कूपन गढ़देवी मंदिर के पुजारी राजन पांडे, निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जयसवाल एवं प्रवीण जयसवाल, अजय केसरी से काटा गया।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के जिला प्रभारी रासबिहारी तिवारी, आरएसएस के नगर संघचालक अर्जुन मेहता, संयोजक चंदन जायसवाल, सहसंयोजक अरुण अग्रहरी, ईश्वर चंद्र सागर, पार्षद विनोद प्रसाद, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, अभिषेक सिन्हा, विशाल कुमार, अनिल सोनी, पिंटू गुप्ता, रवि केसरी, विकास सिंह राणा, शुभम कुमार, शुभम कश्यप, चंदन कुमार सहित सैकड़ों लोग थे।