whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226282
Loading...


भवनाथपुर में दुर्गा मंदिर से राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह कार्य किया गया शुरू

location_on भवनाथपुर access_time 15-Jan-21, 06:12 PM visibility 655
Share



भवनाथपुर में दुर्गा मंदिर से राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह कार्य किया गया शुरू


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : शुक्रवार को दुर्गा मंदिर टाउनशिप में पूजा अर्चना के साथ राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह का कार्य प्रारंभ हुआ। अभियान के भवनाथपुर प्रखंड के पालक अधिकारी विकास स्वदेशी एवं अभियान के भवनाथपुर प्रखंड के सहसंयोजक मधुसूदन ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा अर्चना की एवं इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प किया। मधुसूदन ने कहा कि पावन धाम अयोध्या में जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर सामाजिक समरसता, एकात्मता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के रूप में स्थापित हो यह करोड़ों राम भक्त भारत वासियों की प्रबल आकांक्षा है। मंदिर निर्माण में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि संग्रह के लिए गठित श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक चलेगा।
इसके तहत ₹10 रुपए, ₹100 रुपए एवं ₹1000 रुपए का कूपन उपलब्ध है। पालक अधिकारी विकास स्वदेशी ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण में सभी व्यक्ति की सहभागिता हो इस हेतु गांव गांव टोला टोला जाकर जनसंपर्क अभियान चलाना है। श्री राम धर्म के मूर्तिमंत स्वरूप है, वह भारत की आत्मा है। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर भारतीय मन की शाश्वत प्रेरणा है। अभियान की शुरुआत में विकास स्वदेशी ने 1000 का कूपन एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह एवं संजय यादव ने सौ-सौ रुपय का कूपन लिया। इस कार्यक्रम के दौरान भवनाथपुर खंड के मुख्य मार्ग प्रमुख ओम प्रसून सिन्हा, खंड पर्यावरण संरक्षण प्रमुख जयप्रकाश पासवान, खंड व्यवस्था प्रमुख गुप्तेश्वर प्रसाद, अभियान व्यवस्था प्रमुख ओम प्रकाश आर्य, भागीरथ शुक्ला, अंकित कुमार सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play