मेराल : उपायुक्त गढ़वा राजेश पाठक ने मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन टीमों एवं उसके तैयारी के बारे में चिकित्सा प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा से जानकारी लिया। और उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कोविड-19 में दर्ज नाम के अनुसार 100 व्यक्तियों का नाम चिन्हित कर वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जाएगा। और उनका प्रॉपर वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन रूम में ले जाकर वैक्सीन लगाया जाएगा और आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा ताकि कोई हेल्थ प्रॉब्लम होने पर उनका समुचित इलाज हो सके।
सारे कर्मी गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग फेस मास्क, हैंड ग्लव्स एवं सैनिटाइज का उपयोग कर काम करेंगे। वैक्सीन लेने वाले अन्य व्यक्तियों के लिए भी यही गाइडलाइन लागू होगा।
इसके बाद उपायुक्त ने मेराल में हो रहे धान क्रय केंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने बिक्री कर रहे किसान रामजन्म प्रजापति से दिक्कतों के बारे में पूछा और कहां कोई दिक्कत हो तो शिकायत कर सकते हैं। क्रय केंद्र पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उपायुक्त ने कंबल वितरण भी किया। इसके बाद श्री पाठक ने बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ यशवंत नायक को निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्र में बिचौलियों को हावी न होने दें। केवल किसानों की धान खरीदारी की जाए अगर कोई किसान 50 क्विंटल धान से अधिक केंद्र पर लाते हैं तो उनका बिना वेरिफिकेशन किए प्रवेश नहीं होने दे।
मौके पर उपस्थित मेराल पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद ने उपायुक्त को जर्जर गोदाम के बारे में अवगत कराते हुए नए गोदाम भवन का निर्माण करने की मांग की। इस पर उपायुक्त जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए, नए भवन का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सत्यनारायण उपाध्याय, सदर एसडीओ मोहम्मद जियाउल अंसारी, बंशीधर नगर एसडीओ जयवर्धन कुमार, मेराल बीडीओ गौतम कुमार, सीईओ यशवंत नायक, डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा, डॉक्टर हुमायूं खान, एजीएम सतीश सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।